जिले के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सोमवार से 2 अप्रैल तक मेगा टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके तहत जिले के 86 केंद्रों पर कोरोनारोधी वैक्सीन लगेगी। इसमें बच्चों के टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके अलावा 20 केंद्र 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए आरक्षित किए गए हैं जबकि 75 केंद्रों पर कोवॉक्सीन और बच्चों को कोर्बेवैक्स लगाई जाएगी। बच्चों के टीकाकरण के लिए जन्म की तारीख से जुड़ा प्रमाण साथ ले जाना होगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक टीकाकरण कराया जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस अभियान के तहत जरूर टीका लगवाकर कोरोना महामारी से खुद को सुरक्षित करें।
इन स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा टीकाकरण
सेक्टर-30 चाइल्ड पीजीआई, पीएचसी दनकौर, सीएचसी दादरी, सीएचसी जेवर, पीएचसी जेवर, सीएचसी बिसरख, सीएचसी भंगेल, पीएचसी मामूरा, पीएचसी बरौला, सीएचसी बादलपुर, एपीएचसी रबुपुरा, यूपीएचसी चिपयाना बुजुर्ग, यूपीएचसी तिगरी, यूपीएचसी भंगेल, यूपीएचसी साकीपुर, सदरपुर, नया बांस, सेक्टर-22 नोएडा आदि।
इन स्कूलों में होगा टीकाकरण
- ग्रेनो के दिल्ली पब्लिक स्कूल, होली पब्लिक स्कूल, डीपीएस स्कूल, समसारा स्कूल, सनफोर्ट स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल, किडजी स्कूल टेकजोन-4, संस्कार पब्लिक स्कूल, रायन स्कूल।
-दनकौर के ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, कैप्टन एकेडमी स्कूल, बिशंभर दयाल राम मूर्ति देवी स्कूल आदि।
- दादरी के सिद्धार्थ स्कूल, सिटी हार्ट एकेडमी, सिद्धी विनायक स्कूल, जीआर ग्लोबल स्कूल, शैफाली पब्लिक स्कूल, एनएस स्कूल, जनियर स्कूल नई बस्ती व चिटेहरा आदि।
- जेवर के नारायण पब्लिक स्कूल, प्रज्ञान पब्लिक स्कूल, आरजे इंटरनेशनल स्कूल, ऑक्सफोर्ड ग्रीन स्कूल, जेवर पब्लिक स्कूल, रेडिसन स्कूल, प्राइमरी स्कूल नीमका आदि।
- नोएडा के राघव ग्लोबल स्कूल सेक्टर-122, इंडस वैली स्कूल, उत्तराखंड स्कूल, मॉडर्न स्कूल, मानव रचना इंटरनेशन स्कूल, शिव नादर स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर भंगेल, जूनियर स्कूल भंगेल, किडजी स्कूल टेकजोन-4, रामादेवी इंटरनेशनल स्कूल, आरएसआर इंटर कॉलेज, ग्रीन फील्ड अकेडमी, संस्कार पब्लिक स्कूल, उदय पब्लिक स्कूल, प्राइमरी स्कूल देवला, साकीपुर, श्योराजपुर, सूरजपुर, पाली, शिव नादर स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, जूनियर स्कूल भंगेल आदि।