फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मीत, मनोरमा व मोनिका ने लंबी कूद में जीता रजत पदक

Fri, 17 Oct 2025 07:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी कूद स्पर्धा में भाई-बहन की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में जिले की मोनिका ने भी लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इसके लिए एथलीटों का चयन जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हुआ है। इसमें छह जिलों के एथलीट भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


कोच सोनू ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय की ओर से 16 से 18 अक्तूबर तक बुलंदशहर स्थित मुस्लिम इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन लंबी कूद स्पर्धा में बालिका वर्ग में ग्रेटर नोएडा के गांधीनगर, इंटर कॉलेज दुजाना की छात्रा एथलीट मोनिका ने अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक और किसान मजदूर इंटर कॉलेज रिठौड़ी की छात्रा मनोरमा भाटी ने अंडर-14 वर्ग में रजत और बालक वर्ग में मीत भाटी ने अंडर-17 वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता के लिए एथलीटों का चयन 13 से 14 अक्तूबर तक जेवर के जनता इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालय की ओर से जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने के आधार पर हुआ है। सभी खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रॉन तीन स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में कोच मुन्नी नागर से एथलेटिक्स के गुर सीखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें