फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 46.50 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। सिरसा गांव निवासी एक व्यक्ति को प्लॉट दिलाने के नाम पर 46.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कासना कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित गजराज सिंह का कहना है कि विरोधी पक्ष बबली और उसका भांजा तुषार ने उनके साथ धोखाधड़ी की नियत से संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार बबली ने बताया कि उसके पति प्रताप सिंह के नाम गांव सिरसा में एक आवासीय प्लॉट है। जिनकी मृत्यु के बाद वह और उसका पुत्र सुमित इसके विधिवत मालिक हैं। इसके बाद पीड़ित और बबली के बीच 46.50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। पीड़ित ने निर्धारित समय में पूरी धनराशि बबली को भुगतान कर दी। इसके बाद बबली रजिस्ट्री कराने से इंकार कर दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति को अधिक कीमत पर बेचा जाएगा। इस दौरान महिला के भांजे तुषार ने गालियां और जान से मारने की धमकियां भी दी। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें