फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटहेरा में जांच करने पहुंची मेरठ पुलिस और लखनऊ की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा/जारचा। चिटहेरा गांव के भूमि घोटाले के मामले में बुधवार को मेरठ पुलिस और लखनऊ की टीम जांच करने पहुंची। दोपहर में मेरठ पुलिस ने पीड़ित पट्टा धारकों से पूछताछ कर गैंगस्टर यशपाल तोमर की कुंडली खंगालने का प्रयास किया, जबकि दोपहर बाद लखनऊ की टीम गांव में पहुंची और पीड़ितों से बातचीत की। लखनऊ की टीम बृहस्पतिवार को पीड़ितों के बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन

चिटहेरा गांव में पट्टा धारकों की जमीन को जबरन अपने नाम कराने, राजस्व कागजात में जमीन का क्षेत्रफल बढ़ाकर मुआवजा उठाने का घोटाला सामने आया है। इसकी जांच एसटीएफ कर रही है। साथ ही, जिलाधिकारी के आदेश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व भी जांच कर रही है। इस समय घोटाले की जांच तेजी से चल रही है। बुधवार को मेरठ पुलिस भी चिटहेरा गांव पहुंची और पीड़ित पट्टा धारकों से यशपाल तोमर के संबंध में पूछताछ की। यशपाल भी घोटाले का मुख्य आरोपी है। देहरादून एसटीएफ ने चिटहेरा में उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति को कुर्क किया था।
मेरठ पुलिस के जाने के बाद लखनऊ की टीम गांव में पहुंची और पीड़ितों से बातचीत की। टीम के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को पीड़ितों के बयान देने करने की बात कहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उनका न्याय की उम्मीद दिखी है। बस फैसला आने का इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें