फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एमसीडी ने लगाई पेंशन अदालत, 234 मामलों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण कर लाभार्थियों को राहत पहुंचाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सेवा पखवाड़े के तहत एमसीडी ने इतिहास में पहली बार मुख्यालय और सभी 12 क्षेत्रीय कार्यालयों में पेंशन अदालत लगी। इस पहल का उद्देश्य पेंशन से जुड़े लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण कर लाभार्थियों को राहत पहुंचाना रहा।
मेयर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि 17 व 18 सितंबर को लगी पेंशन अदालत में सेवानिवृत कर्मचारियों व मृत कर्मचारियों के आश्रितों आदि से जुड़े 234 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। साथ ही, संबंधित लाभार्थियों को तुरंत पेंशन पेमेंट ऑर्डर जारी किए गए। एमसीडी के इतिहास में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है जो कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत भरा साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहल प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर चल रहे सेवा पखवाड़े का हिस्सा है। इस दौरान एमसीडी कई जनहितैषी कार्यक्रम आयोजित कर रही है। एमसीडी अपने कर्मचारियों की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार उनके हित में कदम उठा रही है। पेंशन अदालत इसका स्पष्ट उदाहरण है जिसमें वर्षों से लंबित मामलों को प्राथमिकता से सुलझाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें