नोएडा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में एक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसमें एंबुलेंस कर्मियों को सांप के काटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार देने की जानकारी दी गई। जिला हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अमित कुमार ने कर्मियों को सर्पदंश पर तत्काल उपाय और मरीज को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने के सही तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण मानसून सीजन में सर्पदंश की संभावना को देखते हुए दिया गया ताकि समय रहते उचित उपचार मिल सके और मरीज की जान बचाई जा सके। ब्यूरो