फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद: आप के बाद मायावती ने किया समर्थन, केंद्र सरकार से की यह अपील

Sun, 26 Sep 2021 10:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। रविवार को ट्वीट कर मायावती ने कहा कि शांतिपूर्ण भारत बंद को बीएसपी का समर्थन है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद के आह्वान पर किसानों के समर्थन में कई राजनीति पार्टियां उतर आई हैं। आम आदमी पार्टी के बाद बहुजन समाज पार्टी ने भी किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है।
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। रविवार को ट्वीट कर मायावती ने कहा कि शांतिपूर्ण भारत बंद को बीएसपी का समर्थन है।

मायावती ने लिखा कि केंद्र सरकार द्वारा जल्दबाजी में बनाए गए तीन कृषि कानूनों से असहमत व दुखी देश के किसान इनकी वापसी की मांग को लेकर लगभग 10 महीने से पूरे देश व खासकर दिल्ली के आसपास के राज्यों में तीव्र आन्दोलित हैं और कल 'भारत बंद' का आह्वान किया है जिसके शान्तिपूर्ण आयोजन को बीएसपी का समर्थन है।
विज्ञापन


उन्होंने केन्द्र सरकार से भी फिर से अपील है कि किसान समाज के प्रति उचित सहानुभूति व संवेदनशीलता दिखाते हुए तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस ले तथा आगे उचित सलाह-मश्विरा व इनकी सहमति से नया कानून लाए ताकि इस समस्या का समाधान हो। किसान खुश व खुशहाल तो देश खुश व खुशहाल।

विज्ञापन

आप ने भारत बंद के आह्वान पर किसानों का समर्थन किया

आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को आम आदमी पार्टी ने भारत बंद के आह्वान पर किसानों का समर्थन किया है। पार्टी का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को जारी भारत बंद के आह्वान का पुरजोर समर्थन करती है।

आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने शनिवार को कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 'काले कानूनों' के खिलाफ हमेशा किसानों के साथ खड़े रहे हैं। आप 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जारी भारत बंद के आह्वान का समर्थन करती है। किसान संघ ने कहा कि वे केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर को भारत बंद रखेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें