गांव पढेनी-बिधुवास में तड़के 2:43 पर वारदात
फोटो: घर में बिखरा हुआ सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। गांव पढेनी-बिधुवास में बृहस्पतिवार तड़के नकाबपोश बदमाश घर से नकदी, गहने और मोबाइल फोन लेकर भाग गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि बदमाशों ने महिला पर चाकू से हमला भी किया, जिसमें वह घायल हो गईं।
पीड़ित सलीम पुत्र मम्मन निवासी गांव पढेनी-बिधुवास ने बताया कि तड़के करीब 2:43 बजे दो अज्ञात बदमाश घर में घुसे थे। उन्होंने कमरे में रखे संदूक से करीब 1.70 लाख रुपये, 500 ग्राम चांदी की पाजेब, चांदी की चेन और एक मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद उनकी पत्नी के गले से चाकू की नोक पर करीब डेढ़ तोला सोने की हंसली उतरवा ली। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से पता चला कि पावर सप्लाई सुबह करीब 2:43 बजे बंद कर दी गई थी, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
तावडू के डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।