ग्रेटर नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास भवन में संचालित सरस शॉप का बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं बल्कि समाज में उनकी पहचान और सम्मान को भी नई ऊंचाइयां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने परिश्रम, कौशल और आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भर भारत बना रहीं हैं। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, परियोजना निदेशक नेहा, अखिलेश प्रजापति, डॉ. सपना आर्य आदि मौजूद रहे।