फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग युवतियों की शादी रुकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह/ नगीना। जिला महिला संरक्षण कम बाल विवाह निषेध अधिकारी मधु जैन ने दो अलग-अलग जगहों पर नाबालिग लड़कियों की शादी रुकवाई।
विज्ञापन

मधु जैन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नूंह खंड के गांव नौसेरा में 16 वर्षीय लड़की और नगीना खंड के गांव जलालपुर महूं में 29 मई को नाबालिग लड़की की शादी होने वाली है। इसके बाद उन्होंने टीम के साथ जाकर दोनों की शादी रुकवाई और परिजनों से हलफनामा लिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि नाबालिग लड़कियों की शादी की तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मधु जैन ने बताया कि इस वर्ष अब तक लगभग दर्जनों नाबालिगों की शादियों रुकवाई जा चुकी है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर आपके आसपास भी किसी नाबालिग की शादी की जा रही हो तो इसकी सूचना बाल हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में बाल विवाह को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परिजनों को बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, जिससे देश व समाज का भविष्य उज्ज्वल बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें