फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले में महिला समेत कई लोग घायल, दहशत

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के गांव घोड़ी में जंगली जानवर ने बुजुर्ग को घायल किया। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
जंगली जानवर के हमले में महिला समेत कई लोग घायल, दहशत
विज्ञापन

दादरी/ग्रेटर नोएडा। घोड़ी बछेड़ा और जुनपत गांव में बुधवार रात जंगली जानवरों के घरों में घुसकर लोगों को काटने के मामले सामने आए हैं। दोनों गांवों में महिला समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार के लिए सेक्टर-36 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने पागल कुत्ते द्वारा काटने का दावा किया है। घटना से दोनों गांवों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

घोड़ी बछेड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि 65 वर्षीय बलजीत सिंह घर पर चारपाई पर लेटे हुए थे, तभी एक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। जंगली जानवर को देख पास में बैठा कुत्ता भी भौंकने लगा। वहीं, बलजीत के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो जंगली जानवर भाग गया। इसके बाद पड़ोस में रहने वाली पूजा, नरेेंद्र, छोटू रावल को जंगली जानवर ने घायल कर दिया। करीब छह लोगों पर हमला करने की सूचना है। वहीं, जुनपत गांव में भी धर्मपाल भाटी (50) और ओमप्रकाश भाटी (65) पर भी जंगली जानवर के हमला करने की जानकारी मिली है। दोनों को सेक्टर-36 के अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से धर्मपाल को दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। घोड़ी गांव के ग्रामीण विष्णु रावल ने बताया कि जानवर तेंदुआ जैसा लग रहा था। अजायबपुर पुलिस चौकी प्रभारी राकेश बाबू का कहना है कि वन विभाग की टीम ने लकड़बग्घे और पागल कुत्ते के पंजों के निशान होने की बात कही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वन विभाग अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि जंगली जानवर का मामला नहीं है। कुत्ते के काटने से लोगों के घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें