फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा में आज मेरठ से नोएडा लाई जाएगी वैक्सीन की पहली खेप

Thu, 14 Jan 2021 11:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा में गुरुवार शाम को कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंच जाएगी। वैक्सीन मेरठ भंडारण स्टोर में पहुंचाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मेरठ के लिए रवाना होगी। गुरुवार शाम तक वैक्सीन की पहली खेप नोएडा में होगी। जिले में वैक्सीन भंडारण की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। मेरठ जो वैक्सीन पहुंची है, वह कोविशील्ड बताई जा रही है।

विज्ञापन


16 जनवरी को 8 वेब बूथों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी। आठ वेब बूथों में जिम्स, शारदा, चाइल्ड पीजीआई, जिला अस्पताल, जेपी अस्पताल, फोर्टिस अस्प्ताल, यथार्थ अस्पताल, कैलाश अस्पताल का चयन किया गया है। अभी तक की रणनीति के मुताबिक, प्रत्येक बूथ पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अफसर ने बताया कि शासन ने वैक्सीन मेरठ भेज दी है। 2 से 8 डिग्री तापमान पर वहां वैक्सीन का भंडारण भी कर लिया गया है। वैक्सीन लाने के लिए बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे टीम स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मेरठ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


वहां अफसरों से संपर्क कर वैक्सीन को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में लाया जाएगा। बृहस्पतिवार को कितनी वैक्सीन जिले में आ रही हैं। इसका निर्धारण नहीं हो सका है। अफसर ने बताया कि 16 जनवरी के हिसाब से भी वैक्सीन जिले को मिल सकती हैं या फिर सभी कर्मियाें को लगाने के लिए भी वैक्सीन मिल जाएंगी।

पहली वैक्सीन किसे लगेगी यह तय नहीं
टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल बनाया गया है। विभागीय अफसर ने बताया कि पहली वैक्सीन किसे लगेगी, यह तय करना मुश्किल है। दरअसल, सभी 800 कर्मियाें का चयन पोर्टल स्तर से ही रैंडम विधि से किया जाएगा। उन्हें ही वैक्सीन लगाई जाएगी। बताया गया है कि वैक्सीन सीएमओ या किसी एसीएमओ को भी लगाई जा सकती है।

वैक्सीन स्टोर पर जड़ा ताला
सीएमओ कार्यालय में जिला वैक्सीन स्टोर बनाया गया है। इसकी सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग खासा सतर्क है। आलम यह है कि मीडियाकर्मियाें को फोटो नहीं खींचने दिया जा रहा है। बुधवार को स्टोर रूम की फोटो खबराें में आई। उस पर सीएमओ ने संबंधित कर्मी से जवाब तलब कर लिया है। वहीं, वैक्सीन में भंडारण संबंधी व्यवस्था का फोटो खींचने पहुंचे मीडियाकर्मियों को भी रोक दिया गया। दोपहर स्टोर रूम पर ताला तक जड़ दिया गया। सीएमओ ने फोटो खींचने पर रोक स्वीकार की। हालांकि ऐसा क्याें किया जा रहा है इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।

स्वास्थ्य कर्मियाें का प्रशिक्षण खत्म, अब होगी तैनाती
सभी 8 वेब बूथाें पर कुल 48 स्वास्थ्य कर्मी तैनात किए गए हैं। कर्मी बूथ पर आने वाले लाभार्थी का पहचान पत्र की जांच करेंगे फिर टीका लगाकर और उसकी देखरेख करें। प्रत्येक बूथ पर 6 स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे। इन्हें बुधवार देर शाम तक टीकाकरण संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण खत्म होने के बाद सीधे उनकी तैनाती की जाएगी।

जिले को 26898 मिलेंगी वैक्सीन
कोविन पोर्टल पर दर्ज हुए स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 24453 है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर के मुताबिक कुल पंजीकृत के सापेक्ष 10 फीसदी अधिक वैक्सीन मिलेगी। यह कदम कुछ वैक्सीन खराब होने की स्थिति को देखते हुए उठाया गया है। इस हिसाब से देखें तो जिले को 26898 वैक्सीन मिलेंगी। अफसराें ने स्पष्ट किया कि कर्मियों की संख्या बढ़ने के साथ ही वैक्सीन की संख्या भी बढ़ जाएगी।

टीकाकरण के लिए जिला स्तर पर पूरी तैयारी है। बृहस्पतिवार को जिले में वैक्सीन आने की उम्मीद है। इसके भंडारण के सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं।- डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें