फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स में मनोज में शॉट पुट में जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। गौतमबुद्ध नगर निवासी एथलीट मनोज हलुवास ने एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए शॉट पुट (गोला फेंक) में कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में 32 देशों के करीब तीन हजार एथलीटों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


तमिलनाडु के चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में 04 से 09 नवंबर तक 23वीं एशियाई मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 निवासी एथलीट मनोज हलुवास ने शॉटपुट में 12 मी 20 सेमी दूर गोला फेंक कर एक नया एशियाई रिकॉर्ड स्थापित करके देश के साथ जिले का नाम रोशन किया। मूलरूप से हरियाणा के भिवानी के निवासी एथलीट मनोज ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन तीन स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में अभ्यास करते है। अकादमी संचालक सोनू भाटी ने बताया कि अकादमी में वह एथलीट अरविंद, विकास, विशाल, अतुल को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार कर रहे है। अब तक एथलीट राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में शॉट पुट व भाला फेंक स्पर्धाओं में 170 से अधिक पदक हासिल कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें