फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव में मंगलवार की रात चोरों ने घर में घुसकर सो रही महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला के करीब एक लाख के जेवर लेकर भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। महिला को बेहोशी की हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, शेफा पत्नी नोमान अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। उनके पति बाहर रहते हैं। देर रात किसी समय चोर घर में घुसे और शेफा को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद चोरों ने उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और कान से बूंदा व झुमकी निकाल ली।
घर की अलमारी तोड़कर कपड़ों को भी तितर-बितर कर दिया। बगल में सो रही उनकी दस वर्षीया बेटी के इशारे पर दादा को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।