शोपियां। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रंबियारा नाला क्षेत्र से एक डंपर, एक टिपर और पांच ट्रैक्टर जब्त किए हैं, जो शोपियां, कीगम और हीरपोरा इलाकों में अवैध रूप से खनिजों के उत्खनन और परिवहन में लगे हुए थे। पुलिस स्टेशन शोपियां की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर जब्त किए जो बिना वैध रॉयल्टी दस्तावेजों के संचालन कर रहे थे। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस पोस्ट कीगम की टीम ने एक डंपर जब्त किया, जो बिना वैध रॉयल्टी दस्तावेजों के चलाया जा रहा था। पुलिस स्टेशन हीरपोरा ने एक टिपर और एक ट्रैक्टर को जब्त किया, जो अवैध खनन में लिप्त पाए गए।