मैनपुरी। नई बस्ती गाड़ीवान में रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद में नामजद लोगों ने 9 नवंबर को युवक की पिटाई कर दी, बचाने आई पत्नी को भी लाठी डंडों से पीटा। उक्त मामले में तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती गाड़ीवान निवासी लता देवी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुंदन यादव, बृजलाल आए दिन गली में मिट्टी भरा ट्रैक्टर खड़ा करते हैं। जिस वजह से रास्ते से निकलने में लोगों को परेशानी होती है, 9 नवंबर को पति राजपाल सिंह कार लेकर घर आ रहे थे। रास्ते में खड़े मिट्टी लदे ट्रैक्टर को हटाने के लिए कहा तो नामजद लोग आग बबूला हो गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने पति को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया, चीख-पुकार सुनकर जब वह बचाने पहुंची, तो उनकी भी पिटाई की गई। वह लोग जान बचाते हुए घर में घुसे तो आरोपियों ने अन्य साथियों को बुलाया और घर में घुस कर पिटाई की। लोगों को एकत्रित होता देख जान से मार डालने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने बताया कि घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है, कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।