फोटो28 मृतक चांद खां का फाइल फोटो
भोगांव। जनपद एटा में बुधवार को पशु लदी पिकअप पलटने से हुए हादसे में भोगांव के गांव रसूलाबाद निवासी युवक की मौत हो गई। वह पशु बेचने के लिए अलीगढ़ जा रहा था, हादसे में साथी भी घायल हुआ है, घटना के बाद मृतक के घर में मातम छाया है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला रसूलाबाद निवासी 20 वर्षीय चांद खां पशुओं की खरीद फरोख्त कर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार को चांद साथी मोहसिन, फरदीन के साथ पिकअप में पशु लाद कर अलीगढ़ पशु मेला में बिक्री करने जा रहा था। जनपद एटा में अलीगढ-एटा मार्ग पर गाड़ी का टायर फटने के बाद पिकअप मार्ग पर पलट गई। हादसे में चांद खां की मौत हो गई। वहीं साथी घायल हो गए। हादसे की खबर रसूलाबाद पहुंची, तो परिजन रोने बिलखने लगे। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा।