लायंस क्लब मसूरी हिल्स के तत्वाधान में मास्टर नवीन शर्मा स्मृति 32वीं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर का दबदबा रहा। विजेताओं को मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने पुरस्कृत किया है ।
लायंस क्लब मसूरी हिल्स के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में मसूरी के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने शिरकत की। सीनियर वर्ग में महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर की पायल नेगी ने पहला, सुधांशु ने दूसरा और ओकग्रोव की साक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। जूनियर वर्ग में ओकग्रोव की अन्वी ने पहला, सोनाक्षी ने दूसरा, शिशु मंदिर के आरव ने तीसरा स्थान हासिल किया है। सब जूनियर वर्ग में ओकग्रोव की सौदाती चक्रवर्ती ने पहला, कनुशी रानी ने दूसरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय की शगुन ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुरभि अग्रवाल, सुरभि रावत, व माधुरी शर्मा ने निभाई। इस मौके पर प्रतियोगिता संयोजक मदन मोहन शर्मा, लायंस क्लब अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, लायनेस क्लब की अध्यक्ष अनुपम हांडा, निधि बहुगुणा, अनुज तायल, प्रधानाचार्य मनोज रयाल, ममता भाटिया, रवीद्र गोयल, राजीव अग्रवाल, रजनी पंवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।