फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सम्मेलन में शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित दो दिवसीय प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ऑन एडवांसेज इन एप्लाइड साइंसेस एवं टेक्नोलॉजी (आईसीएएएसटी) का समापन हो गया। रविवार को शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन




सम्मेलन के समापन पर बीर माधो सिंह भंडारी तकनीकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. राजेश उपाध्याय ने कहा, ऐसे आयोजन शिक्षा जगत से जुड़े सभी छात्रों, शोधार्थियों, शिक्षाविदों, विषय विशेषज्ञों और उद्योग जगत से जुड़े पेशेवरों को एक साझा मंच प्रदान करते हैं। इससे वे अपने नवाचारों के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का आंकलन कर समाज को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। कहा, सम्मेलन का उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी की उन्नत सीमाओं को उजागर करके वैज्ञानिक प्रतिभा को पोषित करना है। इस मौके पर एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी थाईलैंड के प्रो. डॉ. जय गोविंद सिंह, मलेशिया के प्रो. हसमत मलिक, यूपीईएस के प्रो. डॉ. जितेंद्र यादव, प्रो. डॉ. यूसी गुप्ता, डॉ. प्रियंका शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें