फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया तो एलपीजी गैस की आपूर्ति होगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
-आईजीएल और ऑयल कंपनियाें ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा की काफी सोसाइटियों को भेजे नोटिस
विज्ञापन

-जहां पर 6 से 9 माह से अधिक समय से पीएनजी की पाइपलाइन उपलब्ध, वहां होगी कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अगर किसी सोसाइटी के पास पीएनजी पाइपलाइन है और वहां आपूर्ति भी चालू है तो सोसाइटी के हर निवासी को पीएनजी कनेक्शन लेना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो उनकी एलपीजी आपूर्ति भी बंद हो जाएगी। इस संबंध में आईजीएल और ऑयल कंपनियों ने सभी सोसाइटियों को नोटिस जारी कर समय दिया है। निर्धारित समय पूरा होने के बाद उनको रियायत नहीं दी जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को प्रशासन गैस व तेल कंपनियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेगा।
सरकार ने सोसाइटियों में पीएनजी कनेक्शन जरूरी कर दिया है। इस कारण सभी सोसाइटियों को एलपीजी फ्री किया जा रहा है। पहले चरण में नोएडा और ग्रेटर नोएडा की 20 सोसाइटियों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए गए थे। अब आईजीएल और ऑयल कंपनियों सभी सोसाइटियों को नोटिस जारी कर रही है। अफसरों ने बताया कि पीएनजी आपूर्ति होने के बाद भी वहां एलपीजी गैस का प्रयोग कर रहे है। काफी घरों में दोनों कनेक्शन है। ऐसे में इन लोगों को केवल पीएनजी का उपयोग करना होगा। नोटिस के बाद अगर कोई पीएनजी कनेक्शन नहीं लेता है तो उसको निर्धारित समय के बाद एलपीजी सिलिंडर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

नोटिस ने बढ़ा दी लोगों की चिंता
कंपनियों के नोटिस ने सोसाइटियों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि किराए पर रहने वाले लोगों को यह सबसे ज्यादा परेशानी होगी। कनेक्शन लेने के बाद पूरी तरह पीएनजी पर निर्भर रहना होगा।
विज्ञापन


जिन जगह पर पीएनजी की पाइपलाइन और आपूर्ति को छह से 9 माह का समय बीत चुका है, उन सोसाइटियों को नोटिस जारी कर पीएनजी कनेक्शन लेने को बोला गया है। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो तय समय के बाद उनकी एलपीजी गैस की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। - निलेश उत्पल, जिला पूर्ति अधिकारी गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें