फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तय होंगे प्रचार-प्रसार के रेट, राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव-2027: प्रचार सामग्री के रेट होंगे तय, राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें मतदान केंद्रों और बूथों के संभाजन की अनुमोदित सूची की जानकारी दी गई। साथ ही चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और अन्य व्यवस्थाओं की दरें निर्धारित करने के लिए राजनीतिक दलों से सुझाव मांगे गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अब 766 मतदान केंद्र और 1,926 मतदान बूथ होंगे। संभाजन की प्रक्रिया के दौरान 32 मतदान केंद्र और 12 बूथ बढ़ाए गए हैं, जबकि नौ मतदान केंद्र और 110 बूथ कम किए गए हैं।
विज्ञापन


एक सप्ताह में देने होंगे सुझाव

निर्वाचन के दौरान राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की ओर से प्रचार-प्रसार में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्रियों और सेवाओं की दरें निर्धारित की जाएंगी। इसके लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वर्ष 2024 में निर्धारित रेट चार्ट की प्रतियां उपलब्ध कराई गई हैं। जिलाधिकारी ने सभी दलों से एक सप्ताह के भीतर अपने सुझाव देने को कहा है। इन सुझावों के आधार पर नई दरें निर्धारित की जाएंगी।
विज्ञापन


मतदाता पुनरीक्षण में सहयोग की अपील

जिले में मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान भी चल रहा है। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस अभियान में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के माध्यम से बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से भी मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें