फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारू बिकती रहेगी: कांवड़ मार्ग पर काले कपड़े से ढ़के जाएंगे ठेके, हर दुकान पर होगी ऑनलाइन भुगतान की सुविधा

Fri, 12 Jul 2024 09:04 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को नोएडा के फेस-2 में शराब की दुकानों के लाइसेंस धारकों के साथ बैठक की। आबकारी अधिकारी ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर शराब की दुकानों को बंद नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग पर काले कपड़े से ढ़के जाएंगे ठेके - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा जिले में अगर कांवड़ मार्ग पर शराब की दुकान है तो उसे बंद नहीं किया जाएगा। केवल काले कपड़े का पर्दा लगाकर ढ़क दिया जाएगा। दुकान पर शराब की बिक्री जारी रहेगी। इस संबंध में शुक्रवार को आबकारी विभाग ने सभी लाइसेंस धारकों को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही ओवर रेटिंग को रोकने के लिए सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा जरूरी कर दिया गया हैं। हर दुकान पर ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था भी होगी।

विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को नोएडा के फेस-2 में शराब की दुकानों के लाइसेंस धारकों के साथ बैठक की। आबकारी अधिकारी ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर शराब की दुकानों को बंद नहीं किया जाएगा। दुकानों पर काला पर्दा लगाया जाएगा। ताकि शराब नहीं दिखे। 

वहीं ओवर रेटिंग को रोकने के लिए भी कड़े निर्देश देकर कहा है कि सभी दुकानों पर शराब की 100 फीसदी बिक्री ई-पॉश मशीनों से होगी। बीयर की दुकानों पर एक रजिस्टर रखा जाएगा। उसमें बीयर की बिक्री का हिसाब लिखा जाएगा। 
विज्ञापन

चेतावनी दी है कि दुकानों की गोपनीय जांच होगी। अगर ओवर रेट मिला तो फिर दुकान का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। लाइसेंस धारकों को भी इसकी जांच करनी होगी। सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना जरूरी है। अगर किसी दुकान पर कैमरे नहीं लगे हैं तो 24 घंटे के अंदर कैमरा लगवाना होगा। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। सेल्समैन को उपभोक्ताओं के साथ सभ्य व्यवहार करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें