फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन दूसरी मंजिल का लिंटर गिरा, मजदूर दबे,एक की मौत, तीन लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

विज्ञापन
Linter of the second floor under construction fell, laborers buried, one died, three people were admitted to the hospital
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। गांव घाटा में एक निर्माणाधीन इमारत का लिंटर गिरने से कई मजदूर दब गए। घायल तीन मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि, एक मजदूर की मौत हो गई। खंड के गांव में बन रही एक मीट फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर लिंटर डालने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर झिरका खंड के गांव घाटा में एक दो मंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूरों द्वारा जब दूसरी मंजिल पर लिंटर डाला जा रहा था तो सटरिंग की बल्ली नीचे गिर गई। इसी दौरान इमारत पर काम कर रहे 15 से 20 मजदूर इसकी चपेट में आ गए। इन्हीं मजदूरों में छह से सात मजदूर ऐसे थे, जो लिंटर के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद अन्य लोगों द्वारा श्रमिकों को बाहर निकाला गया। मलबे से निकाले गए मजदूरों में एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 3 घायल मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से प्रेम दास का इलाज नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें