फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भतीजे की हत्या में तीन चाचाओं को आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
- दनकौर के खेरली गांव में संपत्ति विवाद में 17 वर्ष पहले घर में गोली मारकर की थी वारदात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। करीब 17 साल पहले दनकौर के गांव खेरली में हुई युवक की हत्या के मामले में अदालत ने तीन चाचाओं को दोषी करार दिया है। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश-6 राजेश कुमार मिश्रा की अदालत ने हरी, हरवीर और ज्ञानी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20-20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर 60 दिन का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में दनकौर के गांव खेरली के निवासी वीरेश्वर प्रताप उर्फ पिंटू (21) की घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिंटू जब दो वर्ष का था तब उसके पिता की मौत हो गई थी। उसके नाम काफी संपत्ति थी। संपत्ति विवाद में सगे चाचा हरी, हरवीर, ज्ञानी और वेद ने घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी। पिंटू के मामला सालेक चंद्र ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया। मामले की सुनवाई के दौरान वेद की मौत हो गई। मुकदमे में 12 लोगों की गवाही हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटना स्थल से मिले साक्ष्य, हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार और गवाहों से दोष सिद्ध हुआ। इसके बाद अदालत ने हरी, हरवीर और ज्ञानी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें