फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंखों से नहीं हौसलों से लगाई पदकों तक छलांग, अब नेशनल में चमकाएंगे नाम

Sat, 11 Oct 2025 01:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
हरीति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा राज्य विद्यालय स्तर पर अपनी जीत का लोहा मनवाने वाले जिम्नास्ट व तैराकों के सामने अब नेशनल गेम्स की चुनौती खड़ी हो गई है। ट्राफी जीतने के बाद विजेता खिलाड़ी खुशी मना रहे हैं, साथ ही यह खिलाड़ी नेशनल गेम्स में पदक के लक्ष्य को हासिल करने की तैयारी में जुट गए है। खिलाड़ियों का कहना है कि अभी तो बेहतर प्रदर्शन था, लेकिन मुकाबले भी कठिन होंगे इसलिए और ज्यादा मेहनत करनी होगी।
नेशनल के लिए अभी से शुरू कर देंगे तैयारी
अंबाला निवासी जिम्नास्टिक खिलाड़ी ईशान ने बताया कि वह न्यू टैगोर गार्डन में रहता है। पिता होटल में मैनेजर है। इस प्रतियोगिता की खूब तैयारी की थी। इसी का नतीजा है कि अंडर-19 में पदक हासिल किया। नेशनल के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

मजबूती के साथ उतरूंगा
अंबाला कैंट के रजिमेंट बाजार निवासी जिम्नास्टिक खिलाड़ी सागर ने बताया कि वर्षों की मेहनत का फल ट्राॅफी के रूप में मिलता है तो काफी अच्छा लगता है। आगे-आगे और भी कठिन मुकाबले होंगे, इसलिए पहले से और मजबूती के साथ मैदान में उतरूंगा।
छोटी- छोटी खामियों को दूर करूंगी
अंबाला सिटी निवासी अराध्या ने बताया कि राज्य स्तर में टीम के साथ आर्टिस्टिक में पदक हासिल करने तक का सफर काफी मुश्किल भरा था। अब अगले पड़ाव के लिए जो छोटी-छोटी खामियां है तो उसे दूर किया जाएगा ताकि और बेहतर प्रदर्शन कर सकूं।
विज्ञापन

अंबाला सिटी निवासी हरीति ने बताया कि आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में हर खिलाड़ी की अहम भूमिका होती है। उनकी टीम अव्वल रही है। अब उनकी जिम्मेदारी है कि नेशनल में भी अव्वल रहकर अंबाला का नाम रोशन करे। नेशनल के लिए तैयारी शुरू कर देंगे। कोच के जरिये जो खामी मिली है उसे दूर करेंगे।

हरीति

हरीति

हरीति

हरीति

हरीति

हरीति

हरीति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें