संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के वारहीरोज स्टेडियम में आयोजित की जा रही 58वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन रोमांचक मुकाबले हुए। आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक की अंडर-17 लड़कियों व 19 में लड़के व लड़कियां अव्वल रही। जबकि रिदमिक अंडर-17 व 19 लड़कियों में गुरुग्राम का दबदबा रहा। इसी तरह से तैराकी अंडर-17 व 19 लड़कियों की प्रतियोगिताओं में गुरुग्राम अव्वल रहा। तैराकी की 200 मीटर एकल मेडले में अंबाला की खुशी माथुर पहले स्थान पर रही।
अंबाला के जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 10 रजत सिल्वर और 9 कांस्य पदक यानी (कुल 31) जीते। जिसमें 3 स्वर्ण, 3 रजत व 1 कांस्य पदक टीम की है। समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा बतौर मुख्यातिथि के रूप से शामिल रहे। जिन्होंने प्रथम आने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक हजार, द्वितीय टीम को 750 तो तृतीय स्थान पर 500 रुपये की राशि दी गई। जिला शिक्षाधिकारी ने कहा कि इस बार पहली बार ऐसा हुआ है जब इस प्रतियोगिता में परिणामों पर किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ है। जबकि पिछली दो बार से सीएम विंडो पर शिकायतें भी मिली थीं। इसके लिए उन्होंने खेल शिक्षकों को बधाई भी दी।
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक अंडर-17 ‘लड़कियां’
अंबाला - प्रथम
रोहतक - द्वितीय
फरीदाबाद - तृतीय
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक अंडर-17 लड़कों
सिरसा - प्रथम
अंबाला - द्वितीय
गुरुग्राम - तृतीय
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक अंडर-19 लड़कों
अंबाला - प्रथम
रोहतक - द्वितीय
यमुनानगर - तृतीय
-
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक अंडर-19 लड़कियों
अंबाला - प्रथम
रोहतक - द्वितीय
फरीदाबाद - तृतीय स्थान
-
एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक अंडर-19
राई - प्रथम
पंचकूला - द्वितीय
करनाल-तृतीय
-
रिदमिक जिम्नास्टिक अंडर-17 (लड़कियों)
गुरुग्राम - प्रथम
कुरुक्षेत्र - द्वितीय
अंबाला-तृतीय
-
रिदमिक जिम्नास्टिक अंडर-19 (लड़कियों)
गुरुग्राम - प्रथम
झज्जर - द्वितीय
राई-तृतीय
-
तैराकी अंडर-17 (लड़कियों)
गुरुग्राम - प्रथम
फरीदाबाद - द्वितीय
सोनीपत - तृतीय
तैराकी अंडर-19 (लड़कियों)
गुरुग्राम - प्रथम
जींद - द्वितीय
रोहतक - तृतीय
-
अंबाला कैंट के वारहीरोज स्टेडियम में एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक करती हुई खिलाड़ी: संवाद
अंबाला कैंट के वारहीरोज स्टेडियम में एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक करती हुई खिलाड़ी: संवाद
अंबाला कैंट के वारहीरोज स्टेडियम में एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक करती हुई खिलाड़ी: संवाद
अंबाला कैंट के वारहीरोज स्टेडियम में एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक करती हुई खिलाड़ी: संवाद