फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीआईएससीई रीजनल फुटबॉल टूर्नामेंट में हुए लीग मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
- बारिश की वजह से क्वार्टर मुकाबले रद्द
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा एक स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित सीआईएससीई रीजनल फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के लीग मुकाबले हुए। बारिश की वजह क्वार्टर फाइनल मुकाबले रद्द हो गए। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के दस जोनों से 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में प्रयागराज ने मेरठ को 1-0 से हराया। वहीं लखनऊ नॉर्थ ने कानपुर साउथ को 4-1 गोल से हराया। जबकि कानपुर नॉर्थ ने आगरा को 4-0 से मात दी। इसी तरह मेरठ ने वाराणसी को 1-0 से और लखनऊ साउथ ने लखनऊ नॉर्थ को 2-0 गोल से हरा दिया। वहीं कानपुर नॉर्थ ने गाजियाबाद को 2-0 से और प्रयागराज ने वाराणसी को 7-0 से पराजित किया। जबकि आगरा और गाजियाबाद के बीच मुकाबला ड्रा रहा।
विज्ञापन

वहीं अंडर-17 आयु वर्ग में आगरा बनाम गोरखपुर मुकाबला ड्रा रहा। जबकि कानपुर नॉर्थ ने लखनऊ नॉर्थ को 2-1 से हरा दिया। इसी तरह प्रयागराज ने कानपुर साउथ को 2-0 से और मेरठ ने लखनऊ साउथ को 2-0 से मात दी। जबकि कानपुर नॉर्थ ने आगरा को 3-0 से और लखनऊ नॉर्थ ने गोरखपुर को 1-0 से करा दिया।
विज्ञापन

वहीं अंडर-19 आयु वर्ग में लखनऊ नॉर्थ ने गाजियाबाद को 3-0 से हरा दिया। जबकि कानपुर नॉर्थ ने मेरठ को 5-1 से और गोरखपुर ने कानपुर साउथ को 1-0 से हरा दिया। वहीं लखनऊ साउथ ने वाराणसी को 3-0 से और लखनऊ नॉर्थ ने कानपुर नॉर्थ को 2-0 से हरा दिया। जबकि प्रयागराज ने कानपुर को 2-0 से हरा दिया। गाजियाबाद और मेरठ के बीच खेला गया मुकाबला बराबरी पर रहा। मीडिया प्रभारी हेमलता शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें