फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अकलपुर प्राथमिक विद्यालय में सत्रहवीं स्मार्ट क्लास की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
अकलपुर प्राथमिक विद्यालय में सत्रहवीं स्मार्ट क्लास की शुरूआत
विज्ञापन

यमुना सिटी संवाद। रोटरी क्लब नोएडा एलिगेंस ने जीबीटीसी ट्रस्ट के सहयोग से 25 में 25 परियोजना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अकलपुर, जेवर में सत्रहवीं स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़कर गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन




परियोजना के तहत विद्यालय को आधुनिक स्मार्ट क्लास उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही, उपकरणों की निरंतर निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे विद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थियों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. नीलम वार्ष्णेय रहीं, जिनके द्वारा स्मार्ट क्लास स्थापित की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी मो. राशिद खान, शॉरन गर्ग व अदिति चंद्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सारिका गोयल व रति गुप्ता (एआरपी) ने किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ऋचा सचदेवा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, जबकि शिक्षण स्टाफ ने भी अपनी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें