फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण और किसानों के बीच देर रात तक चली वार्ता विफल

विज्ञापन
अस्पताल से धरनास्थल पहुंचे किसान नेता सुखबीर खलीफा।
विज्ञापन
नोएडा। भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में किसानों का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 121वें दिन भी जारी रहा। किसानों और प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच सुबह से देर रात तक कई दौर की वार्ता हुई। इसमें किसानों व अफसरों की ओर से ड्राफ्ट तैयार करने को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इससे वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकला। किसानों और प्राधिकरण अधिकारियों के बीच समस्याओं को लेकर तनातनी का माहौल चल रही है। किसान मांगें पूरी किए जाने पर अड़े हैं तो प्राधिकरण अधिकारी उन्हें किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इन सबके बीच आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्राधिकरण का कामकाज भी बाधित है।
विज्ञापन

समस्याओं के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने वार्ता कर किसानों और प्राधिकरण अधिकारियों को समझाने का प्रयास किया। कई नेताओं ने भी इसमें सहयोग किया है, लेकिन आज तक हल नहीं निकल सका है। विपक्षी दल किसानों का समर्थन कर रहे हैं। बता दें कि सोमवार से बृहस्पतिवार तक कई बार किसानों और प्राधिकरण अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। दोनों पक्षों में कई मांगों पर कभी सहमति तो कभी असहमति से मामला अटका है। बृहस्पतिवार को एक बार सूचना मिली थी कि समस्याओं को लेकर सहमति बन गई है, लेकिन रात इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, शुक्रवार को किसानों और प्राधिकरण के बीच होने वाली वार्ता में समझौता की उम्मीद जताई जा रही है।
अस्पताल से धरनास्थल पहुंचे सुखवीर खलीफा
किसान नेता सुखवीर खलीफा अस्पताल से वापस धरने पहुंच गए हैं। उन्होंने फिर से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, तबीयत खराब होने पर उनके कई साथियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुखवीर का कहना है कि किसान अपनी समस्याओं को दूर कराने के लिए धरना पर बैठे हैं। जिस दिन समस्याएं दूर हो जाएंगी, वह घर लौट जाएंगे। चार माह से किसान घर छोड़े बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें