कासगंज। सहावर में बिना पंजीकरण संचालित मेडिकल प्रतिष्ठानों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने निरीक्षण के बाद अनियमितता मिलने पर दोनों को सील कर दिया।
जिला टीम के नोडल अधिकारी डॉ. उत्कर्ष, सहावर चिकित्साधीक्षक मशकूर आलम टीम के साथ निरीक्षण के लिए जमालपुर स्थित अनुपम लैब तथा याकूतगंज स्थित गोलाजी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करने पहुंचे। दोनों जगहों टीम ने गंभीर कमियां पाईं। टीम ने मौके पर रिकॉर्ड और दस्तावेज मांगे, लेकिन संचालक पंजीकरण अथवा वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। दोनों प्रतिष्ठान बिना किसी वैध पंजीकरण के संचालित मिलने पर तत्काल प्रभाव से दोनों को सील कर दिया गया। नोडल अधिकाीर ने बताया कि बिना पंजीकरण के लैब व मेडिकल स्टोर का संचालन नियमों का गंभीर उल्लंघन है, इससे मरीजों के स्वास्थ्य पर भी खतरा उत्पन्न होता है। ऐसे प्रतिष्ठानों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान डीपीसी धर्मेंद्र, डीडीईओ विमल कुमार आदि मौजूद रहे।