फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एलिवेटेड हाईवे की साइट पर पिलर से गिरा मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खजूरी खास में 25 फुट ऊंचे पिलर पर देर रात चढ़कर दूसरे मजदूरों को निर्देश देते समय बिगड़ा संतुलन
विज्ञापन

मजदूरों की सुरक्षा के नहीं थे इंतजाम, लापरवाही से मौत का मामला दर्ज की छानबीन कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-सहारनपुर एलिवेटेड हाईवे की साइट पर मंगलवार देर रात 25 फुट ऊंचे पिलर पर काम करते समय एक मजदूर नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सहरसा, बिहार निवासी रूपेश (35) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद रूपेश का शव परिवार के हवाले कर दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। साइट पर मजदूरों की सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रात 2:53 बजे खजूरी खास थाना पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि साइट पर एक मजदूर की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव मोर्चरी रखवा दिया। रूपेश के साथ मौजूद मजदूर जितेंद्र मेहता ने बताया कि करीब तीन माह से रूपेश साइट पर काम कर रहा था। परिवार में मां, तीन भाई, पत्नी और तीन बच्चे हैं। परिवार गांव में ही रहता है। हादसे के समय रूपेश पिलर नंबर-184 पर चढ़कर दूसरे मजूदरों को निर्देश दे रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें