फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा में शामिल हुए कृपाराम शर्मा, नोएडा से लड़ सकते हैं चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। हापुड़ में आयोजित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ता सम्मेलन में कृपाराम शर्मा ने शनिवार को पार्टी महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा के हाथों सदस्यता ग्रहण कर ली। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नोएडा विधानसभा सीट से कृपाराम इस बार बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन

कृपाराम ने बताया कि वे करीब 30 साल तक कांग्रेस में रहे हैं। कांग्रेस के लिए उनके मन में पूरी निष्ठा थी, लेकिन कुछ दिनों से कांग्रेस का हाल ऐसा हो गया है कि यहां पुराने कार्यकर्ताओं को ही दरकिनार किया जाने लगा है। बाहर से बर्खास्त किए गए दागी लोगों को पार्टी साथ मिला रही है। ऐेसे में अब कांग्रेस की ओर से मन दुखी हो चुका है। इसी कारण उन्होंने अपना इस्तीफा प्रियंका गांधी को पिछले दिनों ही भेज दिया था। नोएडा में अब बसपा को मजबूत करने का काम करेंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष लखमी सिंह ने बसपा में शामिल होने पर कृपाराम शर्मा का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें