फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्तरां की आड़ में कोरियाई अवैध बार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के बीटा -2 पुलिस की गिरफ्त में कू हाउस रेस्तरां संचालक कोरियाई नागरिक सांगशूकू (दाएं) - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। घरबरा गांव में चीन के नागरिकों के लिए बने क्लब के खुलासे के बाद अब चाई-3 सेक्टर में दक्षिण कोरियाई रेस्तरां कू हाउस में अवैध बार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रेस्तरां के कोरियाई मैनेजर सांगशू कू (64) और साथी गोरखपुर निवासी नन्हे यादव को गिरफ्तार कर 174 बीयर की बोतलें बरामद की हैं। इनमें छह पेटी (72 बोतलें) कोरियाई कंपनी की हैं। रेस्तरां में केवल विदेशी नागरिकों को ही एंट्री दी जाती थी।
विज्ञापन

सांगशू भारत में रहने वाले कोरियाई नागरिकों की एसोसिएशन का अध्यक्ष भी है। सांगशू एक नामी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की ग्रेनो इकाई में वरिष्ठ पद पर भी तैनात था। सेवानिवृत्त होने के बाद ग्रेेटर नोएडा में रहने लगा था। पुलिस ने मौके से छह पेटी कोरियाई बीयर व दिल्ली मार्का सात पेटी बीयर समेत कुल 174 बोतलें और कार बरामद की है। आरोपी लंबे समय से रेस्तरां चला रहे थे। पुलिस ने सांगशू और नन्हे यादव से रेस्तरां में आने वाले लोगों के संबंध में पूछताछ की है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं बगैर वीजा के रहने वाले चीन के नागरिक व अन्य विदेशी तो यहां नहीं आते थे। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि सांगशू के पास वैध वीजा मिला है। पुलिस ने कोरियाई दूतावास को सूचना देकर जांच शुरू कर दी है।
रिहायशी सेक्टर में चल रही थी अवैध गतिविधि
ग्रेनो के आवासीय सेक्टरों में इस तरह की गतिविधि का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। आरोपियों ने रेस्तरां के लिए लाइसेंस लिया हुआ था, लेकिन रेस्तरां में बार के साथ ही पूल क्लब भी संचालित किया जा रहा था। पूल क्लब में मोटी रकम लगाकर गेम खेली जाती थी। पुलिस यहां जुआ खेलने की जांच कर रही है। रेस्तरां का जीएसटी नंबर किसी और के नाम था।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की मिलीभगत की सूचना वायरल
पुलिस की कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर रेस्तरां में अवैध बार के आबकारी विभाग की शह पर चलने की सूचना वायरल हो गई। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने इसी माह नोएडा में एक कोरियाई रेस्तरां में कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि विभाग को कोरियाई रेस्तरां में अवैध बार चलाने की जानकारी नहीं थी।
ग्रेनो में नशे का मकड़जाल
9 मई 2019 : सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) ने दिल्ली एयरपोर्ट से दक्षिण अफ्रीका की एक महिला को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से काफी मात्रा में ड्रग्स बरामद की गई थी। महिला से पूछताछ के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (एनसीबी) ने ग्रेनो के पी-4 सेक्टर स्थित एक पुलिस अधिकारी के मकान में दबिश देकर 1818 किलो स्यूडोएफीड्रीन और दो किलो हेरोइन बरामद की। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 400 करोड़ बताई गई थी।
23 फरवरी 2020 : नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (एनसीबी) ने दिल्ली एयरपोर्ट से दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 60 करोड़ की हेरोइन बरामद की गई थी। पूछताछ के बाद टीम ने ओमीक्रान-1 सेक्टर से एक विदेशी को गिरफ्तार कर 20 सूटकेस बरामद किए थे, जिनमें तस्करी के लिए विशेष पॉकेट बनाई गईं थीं।
28 अगस्त 2021: अल्फा-2 सेक्टर के मकान में मेरठ पुलिस ने दबिश देकर स्थानीय पुलिस की मदद से अवैध शराब बनाने की फैक्टरी का खुलासा किया था। पुलिस ने यहां से मकौड़ा गांव के शराब ठेका संचालक मनोज जोशी, सेल्समैन सुहैल समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब बनाने का सामान बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें