नोएडा में कोल्लोल पूजा समिति सेक्टर 144 ने पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बच्चों और अभिभावकों के फैशन शो, स्थानीय बैंड सीजन्स के संगीतमय कार्यक्रम और नृत्यकोश द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय नृत्य ने निवासियों और स्थानीय लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा समारोह की सफल समापन पर कोल्लोल पूजा समिति के अध्यक्ष शांतनु गुप्ता ने कहा दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और समाज की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इसकी प्रासंगिकता और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। समिति की सांस्कृतिक सचिव रंजुमणि बर्मन ने सभी निवासियों और स्वयंसेवकों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।