फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गवाह की हत्या में वांछित कैली गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर मदन बैंसला की है प्रेमिका, मामला निपटाने के बहाने गवाह को बुलाया था
विज्ञापन

यूपी पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
स्पेशल सेल ने सोमवार को गैंगस्टर मदन बैंसला की प्रेमिका कैली तंवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी गवाह की हत्या करने के मामले में वांछित थी। इसने फोन कर पीड़ित जितेंद्र को मामला निपटाने के बहाने बुलाया था। यूपी पुलिस ने कैली की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।
विज्ञापन

स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक के अनुसार, गोगी गिरोह के बदमाशों को पकड़ने के लिए सेल में तैनात इंस्पेक्टर मान सिंह और इंस्पेक्टर संजीव कुमार की देखरेख में विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद गांव अगरौला, पीएस ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद निवासी कैली तंवर (22) की सूचना मिली। पुलिस ने उसे मंडी, बस स्टैंड के पास, फतेहपुर, दिल्ली से 27 मई को गिरफ्तार कर लिया। गाजियाबाद पुलिस को सूचना दे दी गई है। मदन बैंसला, कमल व फैजान सहित अन्य बदमाशों ने दिनेश की हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में जितेंद्र गवाह था। कैली ने फोन कर धोखे से जितेंद्र को समझौता कराने के बहाने बुलाया था। इसके बाद बदमाशों ने जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मदन लोनी थाने से जुड़े एक मामले में 19 अक्तूबर से जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें