तीन महीने पहले कोतवाली सेक्टर 113 क्षेत्र में डिलीवरी बॉय को अगवा कर अर्धनग्न कर पीटने और उसका वीडियो वायरल करने के मामले में कोर्ट ने दोबारा विवेचना करने का आदेश दिया है।
तीन महीने पहले कोतवाली सेक्टर 113 क्षेत्र में डिलीवरी बॉय को अगवा कर अर्धनग्न कर पीटने और उसका वीडियो वायरल करने के मामले में कोर्ट ने दोबारा विवेचना करने का आदेश दिया है। पुलिस अब दोबारा विवेचना करने के बाद एनसीआर की धारा को एफआईआर में तरमीम करेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मूल रूप से शाहजहांपुर निवासी अभय प्रतापपुर ताला गांव में रहकर डिलीवरी बॉय का काम करते थे। अभय की एक साल पहले पड़ोस में रहने वाले मोहित चौहान से किसी बात पर कहा सुनी हो गई थी। इसके बाद फरवरी 2024 को मोहित और उसके साथियों ने अभय को अपने घर के पास बुलाया और अर्ध निर्मित मकान में ले जाकर उसके कपड़े उतारे और मारपीट की थी।
इस दौरान आरोपियों ने वीडियो बनाकर उसे वायरल भी किया था। इस मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अब कोर्ट ने इस मामले की दोबारा जांच करने का आदेश दिया है। नोएडा के डीसीपी विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि कोर्ट की तरफ से इस मामले की दोबारा जांच करने का आदेश दिया गया है और पुलिस इस मामले की फिर से जांच करेगी।