फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भतीजे-पोतियों के साथ गंगा नहाने गई थीं कलावती, घर आई मौत की खबर

विज्ञापन
चुनार रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में मृतक -कलावती (फाइल फोटो) स्रोत परिजन - फोटो : बरनाटीकर के पास हाईवे किनारे कतारों में खड़े ट्रक।
विज्ञापन
सोनभद्र/केकराही। चुनार रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में करमा थाना क्षेत्र के बसवां निस्फ गांव की कलावती (58) की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

वह बुधवार को सुबह कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए तीन पोतियों और भतीजे के साथ पैसेंजर ट्रेन से रवाना हुई थी। कुछ घंटे बाद ही हादसे की खबर मिलते ही परिजन सन्न रह गए। उनके साथ गए परिवार के बाकी सदस्य सुरक्षित हैं।
करमा की सीमा से सटे राजगढ़ (मिर्जापुर) के खम्हरिया गांव की पांच श्रद्धालुओं के मौत से इलाके में शोक की लहर है। कार्तिक पूर्णिमा पर करमा-राजगढ़ क्षेत्र के सैकड़ों लोग गंगा स्नान के लिए चुनार के लिए ट्रेन से रवाना हुए थे। वहां छह महिला श्रद्धालु फुट ओवरब्रिज की बजाय सीधे रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कलावती की भी मौत हो गई। पति जनार्दन ने बताया कि सुबह 7.20 बजे कलावती ने खैराही से पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई थी। सुबह सवा नौ बजे ट्रेन चुनार पहुंची। ट्रेन से उतरकर ट्रैक पार करते समय वह दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गई। उनके साथ भतीजा सुमित (18), पोती चांदनी (10), नैना (11), शिखा (9) भी गई थी, जो सब सुरक्षित हैं। दुर्घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें