फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सर्विस रोड पर फिसलीं दो बाइकें 12 फीट गहरे टैंक में गिरीं, तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
फोटो -45-धीरेंद्र यादव (फाइल फोटो) - फोटो : भेटुआ उच्च प्राथमिक स्कूल परिसर मेंं निर्माणाधीन मॉडल स्कूल ।
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर अंडरपास के मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक दो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने करीब 15 फीट गहरे पानी भरे सोख्ता टैंक में गिर गईं। लखनऊ निवासी चार दोस्त भी उसी में चले गए। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। घायल को सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

लखनऊ के थाना दुब्बग्गा के पकरिया चौराहा जेहटा निवासी धीरेंद्र (22) पुत्र मनोज यादव, पड़ोस में रहने वाले दोस्त मोहित (21) पुत्र सुरेश और अभिषेक उर्फ मोनू (24) पुत्र उमेश चंद्र कश्यप और सनी (22) पुत्र पप्पू बुधवार रात आठ बजे औरास के गोविंदापुर गांव के बानारसी मंदिर में मेला देखने जा रहे थे। एक बाइक धीरेंद्र चला रहा था और मोहित पीछे बैठा था जबकि दूसरी बाइक पर अभिषेक और सनी थे।
सनी ने बताया कि वह चारो एक्सप्रेसवे के समानांतर बनी सर्विस रोड से बरादेव पहुंचे और औरास जाने के लिए जैसे ही अंडरपास पर पहुंचे रास्ता बंद था, आगे चल रही धीरेंद्र की बाइक अनियंत्रित होकर फिसली तो दूसरी बाइक भी उसमें टकरा गई। दोनों बाइक करीब दस फिट तक फिसलते हुए दोनों बाइक उसी में गिर गईं। सनी के मुताबिक वह किसी तरह बाहर निकला और शोर मचाया तो ग्रामीण पहुंचे और एंबुलेंस से चारों को औरास सीएचसी भेजा। धीरेंद्र, मोहित और अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सनी को लखनऊ ट्राॅम्म सेंटर रेफर किया गया है। डॉक्टर शोएब अली के अनुसार तीनों की सिर में चोट लगी है, पानी में डूबने से मौत होने की संभावना है, हालांकि सही स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सामने आएगी। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक की रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित होकर वह पानी भरे गड्ढे में गईं, उसी में पड़े रहने से मौत हुई है।

फोटो -45-धीरेंद्र यादव (फाइल फोटो)- फोटो : भेटुआ उच्च प्राथमिक स्कूल परिसर मेंं निर्माणाधीन मॉडल स्कूल ।

फोटो -45-धीरेंद्र यादव (फाइल फोटो)- फोटो : भेटुआ उच्च प्राथमिक स्कूल परिसर मेंं निर्माणाधीन मॉडल स्कूल ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें