श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने बुधवार को कश्मीर के एलओसी टीटवाल में शारदा मंदिर का दौरा किया।
यह वर्तमान मुख्य सचिव का एलओसी का पहला दौरा था। उनके साथ कुपवाड़ा के उपायुक्त श्रीकांत सुसे, एसएसपी कुपवाड़ा गुलाम गिलानी और अन्य अधिकारी थे। मंदिर में उनका स्वागत शारदा समिति के समन्वयक एजाज खान ने किया। मुख्य सचिव ने अपनी पत्नी के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
सेव शारदा समिति के अध्यक्ष रविंदर पंडिता ने इस दौरे की सराहना की। पंडिता ने कहा, मैं अटल डुल्लू का हमारी कोशिशों की सराहना करने के लिए धन्यवाद करता हूँ। इस अवसर पर मुख्य सचिव को एजाज खान द्वारा शारदा शॉल भेंट की गई और रविंदर पंडिता द्वारा लिखित शारदा पर एक पुस्तक की प्रति दी गई। एजाज खान ने मुख्य सचिव से यात्री निवास और अन्य सुविधाओं के लिए अनुरोध किया।