फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी जमाती इंडोनेशिया के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना/नूंह। पिछले करीब चार माह से मेवात में कोविड-19 की वजह से फंसे रहे विदेशी जमाती बुधवार को अपने देश के लिए रवाना हो गए। सभी जमातियों को मेवात से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर मेवात के प्रमुख लोग मौजूद रहे। इस दौरान जमात के सभी सदस्यों के चेहरे पर रौनक थी। सभी बहुत खुश थे।
विज्ञापन

इंडोनेशिया के जमातियों ने जहां मेवात के सभी लोगों का धन्यवाद किया वही उन्होंने नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आफताब अहमद ने हर मौके पर सभी जमातियों की मदद की है जिसे वे कभी भुला नहीं पाएंगे। उन्होंने बहुत मदद की है। उनके अथक प्रयासों के चलते ही वे आज वतन लौट जाएंगे। बता दें कि 6 से अधिक देशों के करीब 57 जमाती पिछले 4 महीने से ज्यादा समय से नूंह के शमसुद्दीन रेहना के हॉस्टल में में रह रहे थे, लॉक डाउन की वजह ये सभी फंसे हुए थे। इस मौके पर बुरहान हुसैन सलम्बा, डॉ. शाहबुद्दीन सालाहेड़ी, अजरु टाई, माजिद ठेकेदार टपकन, शमसुद्दीन ठेकेदार रेहना, अकबर टपकन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें