फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं बोर्ड : बेहतर प्रदर्शन करने पर सौरव, कोमल सम्मानित

विज्ञापन
छात्र सौरव को मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : ????? ????? ??????? ???? ???? ????? ???? ?? ?????? ???? ??????
विज्ञापन
नूंह। इंडरी खंड के छछेड़ा गांव स्थित प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के कुल 127 बच्चों में से 18 मेरिट, 106 प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। बुधवार को 12वीं कक्षा में 93 प्रतिशत प्राप्त करने वाले छात्र सौरव को परिजनों ने मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इसके अलावा स्कूल की छात्रा कोमल ने 90.2, पवन ने 88.4, मोनिका ने 87, अंजलि ने 82, सागर ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

इससे पहले 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कविता ने 500 अंकों में से 495 अंक प्राप्त किए थे। बता दें कि पिछले वर्ष भी प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जिले में बेहतर प्रदर्शन किया था। स्कूल संचालक मास्टर देशराज ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए वह पूरी तरह से प्रयासरत हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए वह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल के बच्चे कई साल से हरियाणा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षाओं में टॉप कर रहे हैं। आज के दौर में शिक्षा के दम पर ही आगे बढ़ा जा सकता है। पिछले वर्षों से जिले के परीक्षा परिणाम में लगातार सुधार हो रहा है, जोकि जिले के लोगों के लिए खुशी की बात है। वहीं स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र ने सौरव ने कहा कि आगे चलकर वह आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वह पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें