कासगंज। राजकीय आईटीआई किसरौली का दीक्षांत समारोह विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इसमें संस्थान के विभिन्न ट्रेडों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
संस्थान के प्रधानाचार्य जहीर आलम ने उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। कहा कि संस्थान में समय-समय पर रोजगार मेले आयोजित किए जाते हैं। प्रशिक्षु इनमें शामिल होकर अच्छी कंपनियों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में प्रथम ब्रजेश कुमार, द्वितीय अभिषेक यादव, तृतीय शिवम, मशीनिस्ट में प्रथम जेपी शर्मा, द्वितीय विवेक, स्टेनोग्राफर में प्रथम अभिषेक प्रताप, द्वितीय सार्थक, तृतीय नितीश, सिलाई में प्रथम चंकेश, द्वितीय सरिता, तृतीय पूजा, इलेक्ट्रीशियन में प्रथम रोहित कुमार, द्वितीय अभिषेक कुमार, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग ट्रेड में प्रथम अजय कुमार, द्वितीय सर्वेश कुमार, तृतीय अनमोल कुमार, फिटर में प्रथम मयंक वर्मा, द्वितीय पंकज कुमार, तृतीय रंजीत कुमार, वायरमैन में प्रथम शैलेंद्र कुमार द्वितीय संजय कुमार काे पुरस्कृत किया। इस दौरान कार्यवाहक फोरमेन, अखिलेश, अनुदेशक ज्योति यादव, लवली सिंह, मनोज कुमार, मुनेंद्र सिंह, वर्षा, लिपिक ब्रजेश सिंह,कार्यशाला परिचारक हरिओम राजपूत आदि मौजूद रहे।