फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार फीट बढ़ा रावण का कद, आज होगा दहन

Tue, 07 Oct 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया। पहला ब्लॉक के दरियापुर गांव में मंगलवार को 52 फीट का रावण दहन किया जाएगा। इस बार रावण के कद में चार फीट का इजाफा किया गया है। हर साल यहां 48 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाता था।
विज्ञापन

दरियापुर में चल रही तीन दिवसीय राम लीला में मंगलवार शाम पांच बजे रावण वध का मंचन होगा। इसके बाद रावण के पुतले का दहन होगा। सोमवार को श्री जय मां दुर्गे समिति दरियापुर रावण दहन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी रही। मंगलवार शाम 5 बजे दहन होने वाले रावण के पुतले का निर्माण गांव दरियापुर के महेश प्रजापति, राम मिलन, हंसराज, सुरेश मौर्य, राम सिंह व उनकी टीम के कारीगरों ने किया है।

समिति के अध्यक्ष राम सिंह ने बताया रावण के पुतले को तैयार करने में बांस, सुतली, लेई, कपड़ा, कागज, रंग, गोला व अन्य सामान का प्रयोग हुआ है। इसको तैयार करने में करीब बारह दिन लगते हैं। बताया कि इस पुतले में करीब 101 गोले लगाए गये हैं। प्रभु राम द्वारा अग्नि बाण छोड़ते ही तेज ध्वनि के साथ रावण के पुतले में रखे पटाखे फटेंगे। इस रावण दहन के कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रति शिव कुमार गुप्ता, भाजपा विधायक आशा मौर्या व अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य तौर पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें