फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू कुत्ते का नोएडा प्राधिकरण के एनएपीआर एप पर पंजीकरण कराना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। अब शहर वासियों को अपने पालतू कुत्ते या बिल्ली का नोएडा अथॉरिटी पेट रजिस्ट्रेशन (एनएपीआर) ऐप पर पंजीकरण कराना जरूरी होगा। प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग ने कंप्यूटर सेल की मदद से यह एप बनाया है। सीईओ रितु माहेश्वरी ने बुधवार को इसका एंड्रायड वर्जन लांच किया। अक्तूबर के पहले सप्ताह में इसका आईफोन के लिए आईओएस वर्जन लांच किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

एनएपीआर एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप पर दिए गए आवेदन फॉर्म पर अपनी जानकारी देनी होगी। इसमें पालतू कुत्ते की उसके मालिक के साथ फोटो भी अपलोड करनी होगी। इसमें पूरा पता देना होगा। आवेदन पत्र को प्राधिकरण की ओर से नियुक्त एडमिन जांच करेंगे। इसके बाद इसे मंजूर किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क के तौर पर 1000 रुपये जमा करने होंगे। प्रत्येक साल नवीनीकरण के साथ ही एक हजार रुपये शुल्क भी देना होगा। मंजूरी के बाद मालिक अपने कुत्ते के रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकेगा।
शिकायत होने पर लगेगा आर्थिक दंड
इस एप में पंजीकृत कुत्ते की शिकायत करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है यानी अगर मालिक पालतू कुत्ते को खुले या पार्क आदि सार्वजनिक स्थान पर शौच कराता है या फिर किसी तरह का विवाद होता है तो इसकी शिकायत होने पर जांच की जाएगी। अगर शिकायत सही पाई जाती है तो पहली बार में कुत्ते के मालिक पर 100 रुपये, दूसरी बार में 200 रुपये और तीसरी बार में 500 रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। अगर कई बार शिकायत प्राप्त होती है इसका पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दो अधिकारी होंगे बतौर एडमिन
एप पर रजिस्ट्रेशन और शिकायत निवारण के लिए जन स्वास्थ्य विभाग प्रथम और द्वितीय के सहायक परियोजना अभियंताओं को एडमिन नियुक्त किया गया है। इनकी ओर से अपने-अपने क्षेत्र के संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षकों के जरिये रजिस्ट्रेशन एवं शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया अधिकतम एक सप्ताह में कराते हुए एप पर सूचना अपलोड की जाएगी।
ओएसडी करेंगे शिकायतों की सुनवाई
पालतू कुत्तों के रजिस्ट्रेशन एवं शिकायत निस्तारण संबंधी सुनवाई ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह करेंगे। यह सुनवाई प्रत्येक माह के पहले व तीसरे मंगलवार (माह में दो बार) की जाएगी। वहीं पंजीकरण और शिकायतों की समीक्षा महीने में कम से कम एक बार एसीईओ प्रवीण कुमार मिश्र करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें