फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सपनों को नई उड़ान दे रहा अटल इंक्युबेशन सेंटर और आइडिया लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपी के सेंटर में आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को ध्यान में रखकर हो रहा काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नीति आयोग के सहयोग से बना अटल इंक्युबेशन सेंटर और एआईसीटीई के सहयोग से बना आइडिया लैब आईपी यूनिवर्सिटी के छात्रों के सपनों को नई उड़ान दे रहा है। केंद्र सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘विकसित भारत2047’ जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को ध्यान में रखकर यहां कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के अटल इंक्युबेशन सेंटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र नए स्टार्ट-अप को सफल बनाने में लगे हैं। छात्रों के इन स्टार्ट-अप को सफलता के शिखर तक ले जाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। वहीं, आइडिया लैब के प्रमुख प्रो. अमित प्रकाश सिंह ने बताया कि इसमें छात्र नए कॉन्सेप्ट पर काम करने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं। इस लैब में उनके आइडिया को मूर्त रूप देने के लिए सारी सुविधाएं हैं। इसमें इनग्रेविंग, थ्री-डी प्रिंटिंग जैसी तकनीकी सुविधाएं हैं। एआई, आईओटी, रोबोटिक्स के अनुप्रयोग से जुड़ी मशीनें हैं। छात्र इन तकनीकी ज्ञान एवं कौशल की बदौलत अपना स्टार्ट-अप भी शुरू कर सकते हैं और व्यावसायिक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉक्टर महेश वर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये दोनों सेंटर छात्रों के सपनों को नई उड़ान देने वाली प्रयोगशालाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें