फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईपी शुरू करेगा पर्यावरण विज्ञान में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

-यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एन्वायरनमेंट मैनेजमेंट में चलाया जाएगा यह कार्यक्रम अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) यूनिवर्सिटी नए सत्र से नई शिक्षा नीति के तहत द्वारका कैंपस में पर्यावरण विज्ञान में चार वर्षीय स्नातक प्रोग्राम शुरू कर रही है। यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एन्वायरनमेंट मैनेजमेंट में चलाया जाएगा। इसमें कुल 60 सीटें होंगी।
यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एन्वायरनमेंट मैनेजमेंट के डीन प्रो. वरुण जोशी ने बताया कि पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर योग्य पेशेवरों की मांग है। पर्यावरण प्रबंधन से संबद्ध ‘सतत विकास लक्ष्य’ को पाने के लिए पूरी दुनिया में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन तमाम पहलुओं को ध्यान में रख कर इस प्रोग्राम की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुविधा के लिए पर्यावरण प्रबंधन के परा-स्नातक स्तर के कई प्रोग्राम को एक समग्र प्रोग्राम ‘ एमएससी एन्वायरनमेंट मैनेजमेंट में समाहित कर दिया गया है। इन दोनों प्रोग्राम के पाठ्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए प्रो. जोशी ने कहा कि इसे ग्लोबल स्टैंडर्ड का रखने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस डोमेन के नवीनतम शोध, केस स्टडीज को इसमें समावेशित करने की कोशिश की गई है, ताकि छात्र यहां से निकलकर अपने कार्य क्षेत्र में जाए तो पर्यावरण प्रबंधन से जुड़ी किसी भी अंतरराष्ट्रीय समस्या का समाधान ढूंढ सके। यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉक्टर महेश वर्मा ने इन दोनों प्रोग्राम की शुरुआत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय पर्यावरण प्रबंधन के शिक्षण पर जोर दे रही है। इसी क्रम में हाल ही में ‘सेंटर फॉर सस्टेनेबलिटी एंड क्लाइमेट चेंज’ की स्थापना भी द्वारका कैंपस में की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें