फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का सितम: गौतमबुद्धनगर में 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में छुट्टी

Sat, 06 Jan 2024 12:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार जिले के सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की 14 जनवरी तक अवकाश रहेगा। कड़ाके की सर्दी कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्धनगर जिले में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के विद्यालय 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। कड़ाके की सर्दी कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। शीतलहर और कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले के सभी कक्षा 8 तक के विद्यालयों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। इससे पहले आदेश 6 जनवरी तक जारी किया गया था। 

विज्ञापन


जिले में बढ़ते सर्दी के सितम को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियों की अवधि बढ़ाई है। इससे पहले जिलाधिकारी के आदेश पर 6 दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टी का आदेश दिए थे। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार जिले के सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की 14 जनवरी तक अवकाश रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर जारी
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के कारण आम जन से लेकर यातायात प्रभावित हो रहा है। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए हैं, उड़ानों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें