- एक महीने में 15 लाख में आंतरिक साज सज्जा का दिया था ठेका, तीन पर केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पैरामाउंट गोल्फ मार्ट में खरीदे गए कार्यालय के इंटीरियर डेकोरेशन के लिए 15 लाख में सौदा तय हुआ। आरोपी इंटीरियर डेकोरेटर 12 लाख रुपये और चार एसी लेकर फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित ने नजीमुद्दीन समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
ग्रेटर नोएडा के जीटा-1 स्थित एसोटैक निवासी उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने पैरामाउंट गोल्फ मार्ट में 85 लाख रुपये से दो यूनिट खरीदी थीं। इनमें वह अपना कार्यालय तैयार करवा रहे थे। कार्यालय की आंतरिक साज सज्ज के लिए तीन लोगों से 15 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। तीनों ने एक महीने में काम समाप्त करने की बात कही। एक महीने में काम समाप्त करने का करार लिखित में हुआ। इसके बाद 12 लाख रुपये तीनों लोगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। आरोपियों के कहने पर उमेश ने चार बड़े एसी और दो बड़े टीवी लाकर दिए। आरोपियों ने इंटीरियर का कोई काम नहीं किया। सारा सामान और पैसे लेकर फरार हो गया।