पानीपत। जनता समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला सचिवालय में शुक्रवार को की गई। हरियाणा मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग तथा पशुपालन एवं उद्यान विभाग के आयुक्त एवं सचिव विजय सिंह दहिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसकी समीक्षा की। उन्होंने जनता समाधान शिविर में पिछले 60 दिनों में दर्ज शिकायतों के समाधान के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आने वाले सप्ताह में समाधान प्रकोष्ठ की कार्यशैली और अधिक प्रभावशाली होनी चाहिए और प्रत्येक स्तर पर समन्वय स्थापित कर इनको अंतिम रूप दिया जाए। निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने इसके बाद विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों की गंभीरता को समझें और अच्छे गुणवत्ता वाले उत्तर तैयार कर समय पर पोर्टल पर अपलोड करें। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय मलिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नीतू, डीएसओ धुरेंद्र हुड्डा, डीएसपी सतीश वत्स व जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल उपस्थित रहीं।