फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचाैथ : चांद के बाद किया पति का दीदार

Sat, 11 Oct 2025 12:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
नजीबाबाद के मौहल्ला मुक्तेश्वर में करवा चौथ पर छलनी में चांद देखी महिलाएं। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
बिजनौर। करवा चौथ पर शुक्रवार को महिलाओं ने व्रत रख अपने पति की दीर्घायु की कामना की। दिन भर व्रत रखने के बाद महिलाओं ने देर शाम चांद निकलने पर पूजन किया। चांद के साथ पति का चेहरा छलनी से देखने के बाद भोजन ग्रहण किया।
विज्ञापन

आचार्य पंडित सुशील भारद्वाज ने बताया कि यह पर्व करवा माता को समर्पित होता है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा माता की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है। साथ ही व्रती के सुख-सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। महिलाओं ने करवा माता की पूजा की और भजन कीर्तन किया। हंगामा लोक सामाजिक साहित्य समिति की महिलाओं ने संरक्षक निर्मला कौशिक के नेतृत्व में चवन्नी चौराहे पर जितेंद्र कौशिक के प्रतिष्ठान पर भजन कीर्तन किया। कार्यक्रम में शशिबाला शर्मा, सुनीता गोस्वामी, रानी सैनी, विमला भटनागर, तारा जोशी, सुदेश शर्मा रहीं। धामपुर, नगीना में सुहागिनों ने व्रत कर पूजन किया। दिन में नगर में सराफ व मिष्ठान आदि की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही।

नजीबाबाद के मौहल्ला मुक्तेश्वर में करवा चौथ पर छलनी में चांद देखी महिलाएं।- फोटो : reasi news

नजीबाबाद के मौहल्ला मुक्तेश्वर में करवा चौथ पर छलनी में चांद देखी महिलाएं।- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें